
कंगना रनौत उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में भातपूजा करने पहुंची। उन्होंने मंदिर परिसर में हवन पूजन भी किया। बताया जा रहा है कि भौम एकादशी पर वे यहां पूजन करने आईं थी।
कंगना के साथ उनकी बहन ने भी पूजन किया। मंगलनाथ मंदिर को मंगल ग्रह का जन्म स्थाना माना जाता है, मंगलवार के दिन यहां मंगल ग्रह के दोष निवारण के लिए भातपूजा की जाती है।
जब पत्रकारों ने कंगना से यह सवाल किया कि चुनावी दौर में आप किसे पसंद करती हैं- मोदी या राहुल? इस सवाल पर वह कुछ देर सोचने लगीं।
कंगना बोली- मोदी पसंद हैं।
इससे पहले 29 अप्रैल को मुंबई में कंगना ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में सोनिया गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत महत्वपूर्ण (मतदान) दिन है। यह दिन पांच साल में एक बार आता है। कृपया इसका उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज भारत सही अर्थ में आजाद हो रहा है, क्योंकि इसके पहले हम मुगलों, ब्रिटिशों और इटलियन सरकारों के नौकर थे। कृपया अपने स्वराज का उपयोग करें और वोट दें। इससे पहले देश में कांग्रेस की सरकारें रहीं। उनके राज में देश गरीब ही बना रहा।