PETA के प्रतिनिधियों को कहना है कि वह इस मसले पर चुनाव आयोग जाएंगे. उनकी दलील है कि आचार संहिता के मुताबिक जानवरों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सांप के साथ खेलती हुई नजर आईं. प्रियंका ने सपेरों से बात की और सांप को अपने हाथ में भी लिया। प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन ये उनकी चिंता भी बढ़ा सकता है।
जानवरों की रक्षा के लिए काम करने वाली संस्था PETA को प्रियंका के इस वीडियो से आपत्ति है और वह इसके खिलाफ चुनाव आयोग भी जा सकता है।
PETA के प्रतिनिधियों का कहना है कि वह इस मसले पर चुनाव आयोग जाएंगे. उनकी दलील है कि आचार संहिता के मुताबिक जानवरों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. जबकि प्रियंका ने सांपों के साथ प्रचार के दौरान फोटो भी खिंचवाई है।