लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली सहित सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर भारी उत्साह के साथ आज मतदान चल रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में मतदान किया है, उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं हैं।
पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रत्याशी गौतम गंभीर पुराने राजेन्द्र नगर में अपनी पत्नी के साथ वोट डाला
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को सुबह 7ः00 बजे से मतदान हो रहा है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात, झारखंड की चार सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में चार करोड़ 75 लाख महिलाओं सहित 10 करोड़ से अधिक मतदाता 989 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। वहीं शनिवार की रात में पश्चिम बंगाल में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को गोली मारने की घटना सामने आयी है। भोपाल में भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा अपना वोट डाल चुकी हैं।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हरियाणा के गुरूग्राम जिले के पिनेक्रेस्ट स्कूल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है।
दिल्ली में चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन मदर्स डे के मौके पर मतदान करने के लिए अपनी वृद्ध मॉं को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने के लिए पहुंचे हैं।
बिहार की आठों सीटों पर मतदान काफी जोश के साथ चल रहा है। मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुयी हैं।
प्रातः नौ बजे तक 8.30 प्रतिशत मतदान मतदाता कर चुके थे। शिवहर लोकसभा क्षेत्र के माधवपुर सुंदर बूथ संख्या 275 पर एक होमगार्ड जवान से गोली चलने से मतदानकर्मी घायल हो गया है। घायल मतदानकर्मी शिक्षक के पेट में गोली लगी है।
ReplyForward
|