कन्नौज लोकसभा सीट भी भाजपा इस बार सपा से भाजपा ने छीन ली है।

चुनाव में उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित सीट बना हुआ है। यादव परिवार की बहू और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव एक बार फिर कन्नौज सीट से खड़ी हुई हैं। यहां इनके सामने भाजपा के सुब्रत पाठक हैं जो पिछले चुनावों में मात्र 20000 वोटों से हारे थे। लेकिन इस बार सपा-बसपा के गठबंधन के चलते हालात कुछ और हैं।
कन्नौज लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती हो चुकी है। चुनाव के रुझान के अनुसार डिंपल यादव पीछे चल रही हैं। जबकि सुब्रत पाठक 30164 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे थे। दोनों के बीच काफी कांटे की टक्कर थी। लेकिन जीत सुब्रत पाठक की हुई। अभी ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है।