गर्मी की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आगरा से स्पेशल ट्रेन चलेगी। सात जून से प्रत्येक शुक्रवार को यह ट्रेन आगरा कैंट से जम्मू तवी के लिए चलेगी, वहीं जम्मू तवी से आठ जून प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से संचालित गाड़ी संख्या 04193/04194 आगरा कैंट जम्मू तवी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के आगरा कैंट और जम्मू तवी से चार-चार फेरे होंगे, आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 10ः40 बजे चलेगी, 11ः30 बजे मथुरा जंक्शन, 12ः50 बजे पलवल, दोपहर 2ः20 बजे दिल्ली सफदरगंज, 6ः40 बजे अंबाला, 8ः33 बजे लुधियाना और रात्रि 1ः33 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। जम्मू तवी से यह गाड़ी सुबह 5ः30 बजे चलकर रात्रि नौ बजे आगरा कैंट पहुंचेगी, इस गाड़ी का आगरा कैंट पर ही साफ सफाई और अन्य मेंटिनेंस कार्य होंगे।