Friday, September 20, 2024

Delhi, News, Politics, States

कांग्रेस मुख्यालय की ओर ‘राफेल‘ का मुंह 

पूरे देश में राफेल खरीद पर दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को अब ‘राफेल‘ कांग्रेस दफ्तर  के बाहर चिढ़ाता हुआ नजर आयेगा।  वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के आवास के बाहर राफेल विमान का मॉडल बनाया गया है। धनाओ के आवास का नंबर 23 है जो 24, अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय के ठीक सामने है। उल्लेखनीय है कि इससे  वायुसेना प्रमुख के इस घर के बाहर सुखाई विमान का मॉडल लगा था, जो कुछ माह पहले ही हटाया गया।

बता दें कि पहला राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को इस वर्ष सितंबर माह में सौंपा जायेगा। भारतीय वातावरण में इसका 1500 घंटे का लाइंग टेस्ट किया जायेगा, इसके बाद चार विमानों का राफेल का बेड़ा अगले वर्ष मई 2020 में अंबाला पहुंचेगा।

वायुसेना प्रमुख ने इस विमान को भारतीय वायुसेना के लिए गेम चेंजर बताया है उन्होंने इस माह की शुरूआत में बठिंडा में बताया था कि भारतीय वायुसेना का राफेल के दो स्क्वॉड्रन मिलेंगे। राफेल की विशेषता यह है कि इसके आने के बाद कोई भी देश भारत की आकाश सीमा का उल्लघंन करने की हिमाकत नहीं कर सकेगा।

यह भारत के लिए विशेष उपलब्धि वाला साबित होगा, इसके मिलने के बाद पड़ोसी देश के साथ एक बार फिर संतुलन की स्थित बहाल हो जायेगी। उल्लेखनीय है कि देश की तात्कालिक जरूरतों के लिए भारत सरकार ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों को खरीद का समझौता किया था। राफेल हाल के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर से बड़ा मुद्दा था, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान राफेल की खरीद पर मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels