आगरा शहर के सिकंदरा क्षेत्र में ब्रहृाकुमारी आश्रम में एक युवती के साथ
बलात्कार करने के आरोप में आश्रम संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने संचालक के चंगुल से निकलकर सिकंदरा थाना पुलिस को आपबीती बतायी
तो पुलिस ने आरोपी आश्रम संचालक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।
घटनाक्रम के अनुसार आगरा के थाना सिकंदरा के रूनकता में ब्रहृाकुमारी
आश्रम है वहां पर अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती आश्रम में रहती थी।
युवती का आरोप है कि आश्रम संचालक भगवान सिंह उसके साथ जबरन बलात्कार करता था।
इस घटना के संबंध में उनसे आश्रम में रहने वाली अन्य बहनों को बताया,
लेकिन संचालक के डर की वजह से यह बात वह कुछ नहीं बोल पायीं, वह किसी तरह
आश्रम से निकलकर सिकन्दरा थाने पहुंची, जहां उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत
दी। पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी संचालक भगवान सिंह को मौके
पर जाकर गिरफ्तार कर लिया है।