
जरा सी बात पर झगड़ा और पल भर का आवेश सात पहले शुरु हुआ सात जन्मों का रिश्ता छोटी सी बात को लेकर इतना बढ़ा कि पति- पत्नी दोनों ने ही मौत से रिश्ता जोड़ लिया। मामले के अनुसार गांव मंगदपुर निवासी 24 वर्षीय अरविंद कुमार की शादी 7 माह पूर्व सदर के सेवला जाट निवासी सुमन से हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही दंपती में झगड़े होने लगे। ईद पर सुमन एक महीने मायके में रहकर आयी थी। गुरुवार की शाम को पति और पत्नी में झगड़ा हो गया। इससे क्षुब्ध होकर सुमन ने खुदकशी कर ली। परिजनों ने उसका शव नीचे उतरा, इसी बीच पति अरविंद वहां से चला गया। उसने गांव के बाहर जाकर खेत पर खुदकशी कर ली। पोस्टमार्टम गृह लार पहुंचे ससुराल वालों ने बेटी की मौत का जिम्मेदार पति और ससुराल वालों को ठहराया।