उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। एक बार फिर से यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर बरपा है। आगरा में झरना नाले में डबल डेकर बस गिर गई। हादसे में 30 यात्रियों की मौत हो गई है। कई घायल हैं।
घटना आगरा के थाना एत्मादपुर इलाके में हुई। झरना नाले के पास यात्रियों से भरी एक बस सोमवार को पुल से नीचे गिर गई। हादसे में करीब 30 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल हो गए।
लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से अब तक कई शवों को निकाल लिया गया है, आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है और जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है। खाई में पानी भरे होने की वजह से राहत बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।