आगरा जिले के पिनाहट थाने में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) के एक प्रमुख पदाधिकारी को दुर्वव्यवहार करने के बाद पुलिस ने थाने की हवालात में डाल दिया। इस घटना से उत्तेजित संघ स्वंयसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने को घेर लिया, तब जाकर थानेदार ने पिनाहट के नगर संघ प्रमुख को छोड़ा। इस घटना के बाद पुलिस को लेकर संघ ने नाराजगी व्यक्त की है बिना किसी बात के प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार कर सकती है तो आम नागरिक के साथ उसका व्यवहार क्या होगा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध रखी है और सिर्फ जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे पहले भी आगरा के कई थानों में भाजपा के बड़े पदाधिकारियों के साथ दुर्वव्यवहार की घटनाएं हो चुकी हैं।
थाना पिनाहट में शनिवार दोपहर को दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंचे आरएसएस के नगर संघ चालक सुनील गुप्ता को भारी पड़ गया। आरोप है कि थानाध्यक्ष के आदेश पर सिपाहियों ने अभद्रता करते हुए संघ चालक और उनके साथी को हवालात में डाल दिया, इसकी जानकारी पर भाजपा नेता और स्वंयसेवक थाने आ गये, उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा किया, दो घंटे बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ा।
शनिवार दोपहर तकरीबन एक बजे थाना क्षेत्र के गांव धन्नापुरा निवासी दो भाई वकील और रामनाथ के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया था। सूचनरा पर पुलिस दोनों पक्षें को थाना लेकर आयी। रामनाथ पक्ष की ओर से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के नगर संघ चालक एंव कपड़ा व्यवसायी सुनील गुप्ता थाने पहुंच गये, उनके साथ अमर सिंह पुरा निवासी चिंटू शर्मा भी थे, वह दोनों पक्षों का राजीनामा कराने के प्रयास करने लगे, थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेंद्र सोलंकी से कहा कि दोनों पक्ष राजीनामा के लिए तैयार हैं, मगर थानाध्यक्ष ने मना कर दिया, इसके बाद शांति भंग की कार्यवाही करने की कहने लगे, आग्रह पर थानाध्यक्ष उनके ऊपर ही सिपाहियों से कार्यवाही करने की कहकर चले गये। सिपाहियों ने सुनील गुप्ता और चिंटू शर्मा को हवालात में डाल दिया, इसकी जानकारी पर भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष सतीश परिहार, नगर अध्यक्ष निखिल गुप्ता, आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख योगेंद्र सिंह, कार्यकर्ता और व्यापारियों के साथ थाने पहुंच गये, उन्होंने थाने का घेराव कर हंगामा किया और नारेबाजी की। पुलिस की कार्यवाही पर आक्रोश व्यक्त किया, इस पर थानाध्यक्ष आ गये उन्होंने सुनील गुप्ता और चिंटू शर्मा को छोड़ दिया, इसके बाद ही थाने से कार्यकर्ता और व्यापारी हटे।
Recent Posts
- Karnataka:कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की अपने ही घर में की गई हत्या,पत्नी हिरासत में
- Jammu & Kashmir: रामबन में भारी बारिश से तबाही, राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, 250 घर क्षतिग्रस्त; तीन की मौत, 100 को बचाया गया
- Bihar : बिहार पुलिस के कांस्टेबल ने पुलिस लाइन में अपने साथी सिपाही को गोलियों से भूना, गुस्से में ताबड़तोड़ 11 गोलियां मारी
- Nepal:चीन द्वारा निर्मित नेपाल के पोखरा हवाईअड्डे के निर्माण में 14 अरब का घोटाला,संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा
- Delhi :दिल्ली के मुस्तफाबाद में अवैध निर्माण ने ली 11 लोगों की जान,मरने वालों में 8 एक ही परिवार के,11 घायल