देशभर से आये मेयरों/ महापौरों एकसाथ आज विश्वदाय स्मारक ताजमहल देखने पहुंचे सभी ने करीब एक घंटा के वक्त बिताया। इस दौरान सभी ने डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए। ग्रुप फोटो भी खिंचवाए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल होटल होली डे इन के लिए चले गए। ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अधिवेशन में आगरा दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज दूसरा दिन है। इसमें देशभर से 90 मेयर आए हुए हैं।
ये सभी मेयर सुबह सुबह ताजमहल देखने पहुंच गए। काफी देर तक सभी ने ताजमहल में भ्रमण किया।
बता दें कि पहले दिन राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन मेयर परिषद की कार्यकारिणी गठन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
आगरा के मेयर नवीन जैन को अखिल भारतीय मेयर परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। निर्विरोध निर्वाचन कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रदेशों से आए 85 महापौर मौजूद रहे।