शुक्रवार को दोपहर आगरा शहर में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। एत्माददौला थाना के अंतर्गत कालिंदी बिहार स्थित पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मीराज सिंह की पत्नी कुसुम की बदमाशों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी और फिर घर में बेखौफ होकर लूटपाट की।
एत्माद्दौला की कालिंदी विहार निवासी लक्ष्मीराज यूपी पुलिस में दरोगा हैं। वो फिरोजाबाद जिले के एका थाने में तैनात हैं। कालिंदी विहार स्थित उनके मकान में पत्नी कुसुम देवी रहती थीं। शुक्रवार को कुसुम देवी मकान में मृत मिली। घटना दोपहर तकरीबन तीन बजे की है।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। कुसुम देवी के शरीर पर चोट के निशान हैं। मकान में सामान बिखरा पड़ा मिला है। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।