Friday, September 20, 2024

Delhi, Sports, Uncategorized, Uttar Pradesh

आगरा की क्रिकेटर पूनम यादव को ‘अर्जुन अवार्ड’ की घोषणा पर परिजन बोले यह किसी सपने के सच होने जैसा है।

29 अगस्त खेल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में जब  आगरा  की क्रिकेटर पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा, तब आगरा के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम पन्ना जुड़ जाएगा। खेल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूनम यादव को खेल जगत का यह शीर्ष पुरस्कार प्रदान करेंगे। अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने पर  उनके लिए यह किसी  सपने के सच होने जैसा है। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।क्रिकेटर पूनम यादव ने अपने कोच मनोज कुशवाहा से कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि खेल की दुनिया का सबसे बड़ा अवार्ड उन्हें मिलने जा रहा है। इस अवार्ड के मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके कोच, परिजन और शहर के तमाम क्रिकेट प्रेमियों के आशीर्वाद से यह संभव हुआ।

क्रिकेटर पूनम यादव का अर्जुन अवार्ड के लिए चयन की जानकारी पर पिता रघुवीर सिंह और मां मुन्नी देवी काफी खुश हैं। ईदगाह स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाली पूनम यादव की मां का कहना था कि हमें अपनी बेटी पर नाज है। हमारी बेटी से हमारी पहचान है। यह किसी भी माता-पिता के लिए सबसे बड़ी खुशी है। पूनम के पिता रघुवीर सिंह का कहना था कि मेरी बेटी की कड़ी मेहनत और टाइम मैनेजमेंट ने इस मुकाम तक पहुंचाया है।
महिला क्रिकेट टीम की लेग स्पिनर पूनम यादव प्रदेश की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके नाम की सिफारिश की थी। शनिवार को इस संबंध में घोषणा की गई। इस समय पूनम यादव आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में इंडियन रेलवे कैंप कर रही हैं।
23 साल बाद आगरा के खिलाड़ी को यह अवार्ड मिला है। इनसे पूर्व आगरा के आयरन मैन ऑफ एशिया कहे जाने वाले विजय सिंह चौहान ने सबसे पहले 1972 में आगरा को अर्जुन अवार्ड दिलाया। इसके 18 साल बाद वर्ष 1990 में हॉकी इंडिया के जगबीर सिंह को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। छह साल बाद वर्ष 1996 में आगरा के एथलीट अजीत भदौरिया को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया।
ताजनगरी की क्रिकेटर पूनम यादव को ‘अर्जुन अवार्ड’से नवाजा जाएगा। 29 अगस्त को खेल दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पूनम यादव को इस अवार्ड से सम्मानित करेंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेग स्पिनर पूनम यादव प्रदेश की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने जा रहा है।
महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे राजीव चौधरी ने पूनम यादव को बधाई देते हुए कहा कि पूनम यादव को अर्जुुुन पुरस्कार की घोषणा हुई है। पूनम ने विश्व कप सहित अंतरराष्ट्रीय मैचों में राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए गेंदबाजी में कई बार उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। पूनम उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में कार्यालय अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels