Monday, April 21, 2025

Delhi, News, Politics, Uttar Pradesh

जेटली के निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा जन्माष्टमी कार्यक्रम का रद्द

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा / वृंदावन आगमन का कार्यक्रम रद्द हो गया। पूर्व वित्तमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री सीधे दिल्ली निकल गए, लेकिन जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम यथावत हुए।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आगरा कुछ देर रुकने के बाद दिल्‍ली एम्‍स के लिए रवाना हो गए। दिल्‍ली में वे पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए निकल गए।मुख्यमंत्री का शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा व वृंदावन जाने का कार्यक्रम था। वहां तीन घंटे रुककर योगी को श्री कृष्ण जन्मस्थान में पूजा अर्चना करनी थी। साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी भागीदारी करनी थी। सीएम शनिवार दोपहर सवा दो बजे लखनऊ से आगरा आ गए।
पत्रकारों के साथ औपचारिक बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा के वरिष्‍ठ नेता, पूर्व वित्‍त, रक्षा और कानून सहित अनेक मंत्रालयाेें का नेतृत्‍व करने वाले अरुण जेटली का निधन सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी अपूर्णनीय क्षति है। सीएम ने कहा कि अरुण जेटली कुशल वक्‍ता, संसदीय प्रणाली के कुशल ज्ञाता भी थे। जो भी चुनौती उन्‍हें मिली उसका कुशलता पूर्वक निर्वाहन उन्‍होंने किया। लंबी बीमारी के बाद उनका देहांत हो गया। ऐसे समय में उनकी आत्‍मा की शांति और परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। मथुरा जाने के कार्यक्रम पर कहा कि प्रदेश की ओर से वे अरुण जेटली के निधन पर श्रद्धांजलि देने दिल्‍ली रवाना हो गए। इसकेे बाद उन्‍होंने टवीट भी किया।

आगरा  से  जन्माष्टमी मनाने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार को मथुरा वृंदावन आ रहे थे। उनका आगमन वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पर होना था। वृंदावन में पर्यटक सुविधा केंद्र के लोकार्पण के बाद उन्हें संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में भी जाना था। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी तैयारियों में जुटी हुई थी।

अरुण जेटली के दुखद निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा का कार्यक्रम का रद्द करना पड़ा। हेलीपैड व पर्यटक सुविधा केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारी व जिले के भाजपा नेता उनका इंतजार करते रहे। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने मुख्यमंत्री के मथुरा वृंदावन आने का कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी दी।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels