Friday, September 20, 2024

Delhi, News, Science & Technology, Technology, World

छलके ISRO प्रमुख के आंसू तो पीएम भी हुए भावुक, बोले- विज्ञान में कभी विफलता नहीं, इसमें केवल प्रयोग और प्रयास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नियंत्रण कक्ष से राष्ट्र को संबोधित करते हुए वैज्ञानिकों से कहा कि आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं। आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं। मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं। आपको बात दें कि मोदी चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के जीवंत प्रसारण का अवलोकन करने के लिए शुक्रवार की रात यहां इसरो के मुख्यालय पहुंचे थे। चंद्रमा की सतह पर उतरने से मात्र 2.1 किलोमीटर पहले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया और नियंत्रण कक्ष में मायूसी और सन्नाटा पसर गया। पीएम मोदी ने इसरो अध्यक्ष के शिवन और अन्य वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि देश को आप पर गर्व है।

पीएम मोदी ने यहां मौजूद वैज्ञानिकों से कहा, ‘अगर अपनी शुरुआती चुनौतियों, दिक्कतों से हम हार जाते तो आज इसरो दुनिया की अग्रणी स्पेस एजेंसियों में से एक भी स्थान नहीं ले पाता। परिणाम अपनी जगह हैं, लेकिन मुझे और पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों आप सभी के प्रयासों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है। कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती है।’

विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो से टूट गया है और शनिवार तड़के जब यह खबर आई तो उसके बाद कई लोग मायूस हो गए। सबसे ज्‍यादा अफसोस इस मिशन के लीडर और इसरो चीफ के सिवन को हुआ। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के बेंगलुरु स्थित हेडक्‍वार्टर पर मायूस वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया और उन्‍हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इन सबके बीच पीएम मोदी का इसरो चीफ के सिवन को गले लगाकर सांत्‍वना देने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीएम मोदी जब वैज्ञानिकों को संबोधित करके निकल रह तो ठीक उसी समय इसरो चीफ से हाथ मिलाने के लिए आगे आए। लेकिन वह खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। पीएम मोदी ने इसके बीच ही उन्‍हें गले लगाया और उनका हौसला बढ़ाया।

दरअसल पीएम मोदी के संबोधन के बाद इसरो चीफ के सिवन उन्‍हें गाड़ी तक छोड़ने गए। पीएम मोदी इस दौरान पीठ थपथपा कर उनका उत्‍साहवर्धन कर रहे थे। इसरो प्रमुख के सिवन इस दौरान खुद को रोक नहीं पाए और और फफककर रोने लगे और पीएम ने गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाई। पीएम गाड़ी में बैठे और के सिवन ने हाथ हिलाकर उन्हें अलविदा कहा। हालांकि, इस बीच सिवन की डबडबाई आंखें और चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही थी। खुद पीएम भी इस मौके पर भावुक नजर आए मगर उन्‍होंने खुद को संभाले रखा।

PM Narendra Modi hugged and consoled ISRO Chief K Sivan after he(Sivan) broke down

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels