मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आगरा पहुंचे। खेरिया एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में हिस्सा लिया।
करीब एक घंटा तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिग चली। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी होटल क्लार्क शिराज के लिए रवाना हो गए।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग आगरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
मुख्यमंत्री, उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उपरोक्त विचार होटल क्लार्क शिराज में आयोजित हिन्दुस्तान तरक्की का नया नजरिया तरक्की का राजमार्ग कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि 24 करोड़ श्रद्धालुओं के महा कुम्भ को सुव्यवस्थि ढंग से सम्पन्न कराया गया। इसी प्रकार लोक सभा निर्वाचन को प्रदेश के एक लाख 69 हजार बूथों पर बिना पुर्नमतदान के सम्पन्न कराया गया। यह दर्शाता है कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल स्थापित हुआ है। श्री योगी ने कहा कि सरकार प्रदेश को ऊँचाइयों पर ले जाने के लिये प्रतिबद्ध है। इसको ध्यान में रखते हुये जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करते हुए उन्हें अमली जामा पहनाया जा रहा है, जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खडे पात्रों को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जो भी चुनौतियां हैं, उनको गम्भीरता से लेते हुए, उनके निराकरण के लिये प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि 2017 में प्रदेश पिछड़ गया था। वह आज पुनः पर्यटन के मामले में एक नम्बर पर आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश की व्यापक सम्भावनायें है। इसी का परिणाम है कि यहा देश-विदेश के लोग भी निवेश करने को तैयार हो रहें हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगरा ने देश के बड़े भूभाग का प्रतिनिधित्व किया है। आगरा विश्व विद्यालय शिक्षा का केन्द्र बिन्दु रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र ब्रजभूमि से जुड़ा क्षेत्र है जो हमारी पवित्र धरोहर है। इसको जन सहभागिता के माध्यम से पुनः स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यमुना की अविरल धारा को नमामि गंगे योजना से जोड़कर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 23 करोड़ जनता की खुशहाली को देखते हुए किसान मजदूर महिलाओं व युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सुरक्षा को दृष्टिगत् रखते हुए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री जी से पूछे गये प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संतुष्टि कर लेने वाला व्यक्ति विकास नही कर पायेगा। उन्होंने कहा कि विरासत में मिली अव्यवस्था को पाटने में ढ़ाई वर्ष चला गया। अब प्रदेश की जनता के लिये स्वास्थ सुरक्षा सहित प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी के लिये बहुत कार्य करना है और जब प्रदेश की 23 करोड़ जनता को खुशहाली और संतुष्टि मिलेगी तब मुझे भी संतुष्टि होगी।