Friday, September 20, 2024

Assembly Polls 2019, Maharashtra, News, Politics

महाराष्ट्र में भाजपा नहीं बनाएगी सरकार, भाजपा ने कहा शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया

भाजपा ने महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने का फैसला किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी। शिवसेना पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है।

उन्होंने कहा, हमें (भाजपा-शिवसेना) एक साथ काम करने के लिए महाराष्ट्र की जनता ने जनादेश दिया था, अगर शिवसेना इसका अनादर करना चाहती है और कांग्रेस-राकांपा के साथ सरकार बनाना चाहती है तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वहीं,  देवेंद्र फडणवीस और अन्य भाजपा नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे।

बहुमत साबित करने को लेकर आज महाराष्ट्र भाजपा कोर ग्रुप की मैराथन बैठक हुई। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल ने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है क्योंकि हम सबसे बड़ी पार्टी हैं। हम आज शाम चार बजे दोबारा मिलेंगे और राज्यपाल के निमंत्रण पर फैसला लेंगे
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को 14वीं विधानसभा में सरकार बनाने का न्योता भेजा। भाजपा को 11 नवंबर यानी सोमवार रात आठ बजे बहुमत साबित करने का समय दिया गया था। वहीं  संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना सरकार बनाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की दुश्मन नहीं है। सभी पार्टियों की कुछ मुद्दों पर अलग राय हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि भाजपा अभी तक इंतजार क्यों कर रही है, जबकि कम सीटों में उन्होंने अन्य राज्य में सरकार बनाई है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels