Monday, April 21, 2025

News, Religion, Tourism, Uttar Pradesh

ताजमहल के मुख्य मकबरे पर पर्यटकों ने पढ़ी नमाज, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

ताजमहल Taj Mahal  की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। मामला ताजमहल की मुख्य गुंबद का है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में ताजमहल के मुख्य गुंबद पर कुछ लोग  नमाज namaaj  पढ़ते   नजर आ रहे हैं

शनिवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल का ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिससे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

21 सेकंड के वीडियो में कुछ लोग ताजमहल के मुख्य मकबरे पर फातिहा पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इनमें महिला पर्यटक भी शामिल हैं। यह वीडियो कब का है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फातिहा पढ़ने वालों के साथ एक गाइड भी है। नियम के अनुसार ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि नहीं की जा सकती है। केवल शुक्रवार के दिन ही यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। इसके अलावा ईद पर नमाज पढ़ी जाती है।

इस संबंध में ताजमहल प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि ऐसा वीडियो संज्ञान में आया है। यह वीडियो कब का है यह फिलहाल पता नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग फातिहा पढ़ते दिखाई दे रहे हैं।


Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels