प्रशासनिक फेरबदल के बाद बुधवार को आगरा AGRA के नवागत डीएम District magistrate पीएन सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। जनपद का दायित्व संभालते ही उनके पास किसान पहुंचे और उनका स्वागत किया। डीएम पीएन सिंह लखनऊ में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
आईएएस 2007 बैच के पीएन सिंह ने बुधवार को आगरा कलक्ट्रेट के कोषागार में जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान डीएम एनजी रवि कुमार के स्थानातंरण के बाद पीएन सिंह ने कार्यभार संभाला है। आईएएस पीएन सिंह बिहार से संबंध रखते हैं। इससे पूर्व वह लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।
जनपद के नवागत जिलाधिकारी श्री प्रभु नरायण सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि जो शासन की प्राथमिकताऐं हैं वहीं उनकी प्राथमिकताऐं हैं। शासन की योजनाओं को ठीक से जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करना, जहां कुछ कमी हो ठीक किया जाय। पब्लिक ग्रीवांस सबसे महत्वपूर्ण होता है। जहॉ-जहॉ जिन लोगों के ग्रीवांस हैं, उसे ठीक किया जाय। स्वच्छता सर्वेक्षण में ठीक प्रकार से कार्य किया जाय। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो, उस पर कार्य किया जाय।