उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आगरा (AGRA) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) समर्थन में आयोजित रैली में कहा कि कायर लोगों ने अब महिलाओं और बच्चों को आगे कर दिया है, लेकिन चिंता मत करो, सरकार और प्रशासन अपनी शैली में इसका हल ढूंढेगा. सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन देश विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रशासन अपनी शैली में इसका हल ढूंढेगा।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश पुलिस अपने अंदाज में निपटेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कायर लोगों ने महिलाओं को आगे कर दिया है और पुलिस ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेगी। कायर लोगों ने अब महिलाओं और बच्चों को आगे कर दिया है, लेकिन चिंता मत करो, सरकार और प्रशासन अपनी शैली में इसका हल ढूंढेगा। सभी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन देश विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग सिमी और पीएफआई के बुलावे पर कल तक हर जगह आग लगा रहे थे, उन्हें अब यह पता चल गया है कि उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा। इसी कारण उन्होंने अपनी महिलाओं और बच्चों को आगे कर दिया है। उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। अराजकता फैलाने वालों आप लोग चिंता मत करो! सरकार और प्रशासन अपनी शैली में इसका हल ढूंढेगा। सभी को अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है, लेकिन इसके बहाने देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की स्वतंत्रता किसी के पास नहीं है।