आगरा Agra में गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद मुस्लिम समाज की महिलाओं Muslims Women ने नागरिकता कानून CAA के विरोध में प्रदर्शन किया। रविवार को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाने के बाद मुस्लिम समाज की कई महिलाएं नारेबाजी करते हुए डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय Dr B R Ambedkar University के पालीवाल स्थित कैंपस के सामने पहुंच गईं।
विश्वविद्यालय के बाहर करीब आधे घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। कुछ महिलाओं के हाथों में तिरंगा था तो कुछ महिलाएं नागरिकता कानून विरोधी नारे लिखी तख्तियां पकड़े हुईं थीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, इंकलाब जिंदाबाद, ‘हम सब एक है’, ‘हमें चाहिए आजादी…’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी किसी भी महिला ने अपना नाम नहीं बताया।
उन्होंने कहा कि वो ख्वातीन ऑफ आगरा हैं और नागरिकता कानून के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार इस कानून को वापस ले। विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर वहां पुलिस पहुंच गई संदिग्ध मुस्लिम महिलायें पुलिस को देखते ही भागी चली गईं। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं बिना जोर-जबर्दस्ती के तितर-बितर होने लगी और अपने-अपने घर चली गईं।