Delhi Election दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो चुका है लेकिन मतदाता उससे पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। आम जनता के अलावा नेता और केंद्रीय मंत्री भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। भारतीय जनत पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने औरंगजेब लेन के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी साथ में थीं, उन्होंने भी अपने मत का इस्तेमाल किया।निर्माण भवन बूथ पर मतदान के मुख्य
चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने डाला वोट। मतदान के बाद उंगली पर स्याही का निशाने दिखाते हुए।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने मत का उपयोग करने पहुंचीं। उन्होंने निर्माण भवन को पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट दिया।पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने निर्माण भवन में वोट दिया।राज्यसभा सदस्य विजय गोयल भी अपना वोट देने पहुंचे। उन्होंने सेंट जेवियर स्कूल में पहुंचकर अपने मत का उपयोग किया। उनकी पत्नी भी उनके साथ वोट डालने पहुंचे।मुख्यमंत्री और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल भी अपने वोट डाला है। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। इससे पहले वो पूजा अर्तना करके घर से वोट डालने के लिए निकले। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुगलक क्रेसेंट में पोलिंग बूथ एडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमेनिटीज एजुकेशन पर अपना वोट दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है और हमारे लिए यह आवश्यक है कि हम इसका उपयोग करें।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल अपने परिवार के साथवोट ड़ाले पहुंचे। उन्होंने मस्जिद मोठ स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चों ने भी अपना वोट ड़ाला है।