Friday, September 20, 2024

Gujarat, News, World

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आतंकवाद और कट्टर इस्लाम पर प्रहार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  US President Donald Trump  ने अहमदाबाद  के मोटेरा स्टेडियम Motera  stadium  में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम  Namste Trump event  के दौरान आतंकवाद और कट्टर इस्लाम पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमने आईएस के दरिंदे बगदादी को मार गिराया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। अपने संबोधन में उन्होंने होली-दीवाली, भांगड़ा, तेंदुलकर-कोहली का जिक्र करके भारतीयों का दिल छूने की कोशिश की। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आतंकवाद को हराने में साथ हैं। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ट्रंप ने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत सबसे ज्यादा अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करता है। भारत ने सबसे ज्यादा सैटेलाइट भेजने का रिकॉर्ड बनाया है। हर क्षेत्र में हमारी दोस्ती का दायरा बढ़ रहा है। नई चुनौतियां बदलाव की नींव रख रही हैं। दशक की शुरुआत में ट्रंप का भारत आना सम्मान की बात। अमेरिका भारत का सबसे भरोसेमंद साथी है। आतंकवाद को हराने में हम साथ हैं। दोनों देशों का डिजिटल सहयोग बढ़ेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कट्टर इस्लामिक आतंकवाद से अपने नागरिकों को बचाने के लिए हम दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। हमने आईएसआईएस दरिंदे बगदादी को मार गिराया। हम पाकिस्तान के साथ मिलकर सीमा पार आतंकवाद को रोकने की कोशिश करेंगे। ट्रंप ने इसरो के चंद्रयान मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत के साथ अपने अतंरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि भारत भविष्य में और तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।

मोटेरा स्टेडियम में अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र की फिल्म शोले, क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, भांगड़ा डांस, भारत के रंगों के त्योहार होली और दीपों के त्योहार दीवाली का जिक्र करके भारतीयों का दिल छूने की कोशिश की।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा, ‘अमेरिका भारत से प्यार, उसकी इज्जत करता है और भारत के लोगों का हमेशा वफादार और निष्ठावान दोस्त बना रहेगा। हम हमेशा भारत के इस भव्य स्वागत को याद करेंगे। भारत हमारे दिल में विशेष स्थान रखता है। पीएम मोदी ने अपना करियर चाय वाला के तौर पर शुरू की थी, उन्होंने एक चाय बेचनेवाले का काम किया है। हर कोई उनसे प्यार करता है लेकिन मैं आपको बता दूं वह बहुत मजबूत हैं।’

https://platform.twitter.com/widgets.js

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ट्रंप का दौरा परिवार की मिठास दे रही है। भारत और अमेरिका की दोस्ती गहरी हुई। आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक मंच पर हैं। हर जगह भारत की विविधता के रंग हैं। विविधता से भरे भारत में ट्रंप का स्वागत है। अमेरिका की प्रथम महिला का भारत आना सम्मान की बात है। जेरेड और इवांका को यहां देखकर खुशी हो रही है। पूरा भारत ट्रंप का स्वागत कर रहा है। बहुत कुछ है जो हम साझा करते हैं। जैसे की- साझा मूल्य और आदर्श, उद्यम और नवाचार की साझा भावना। साझा किए गए अवसर और चुनौतियां, साझा आशाएं और आकांक्षाएं। वहां स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी है और यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है।’

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels