अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप US President Donald Trump और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप Melania Trump को ताजमहल Taj Mahal की खूबसूरती, संगमरमर पर की गई बेमिसाल कारीगरी और ताज का इतिहास बताने वाले गाइड नितिन सिंह Guide Nitin Kumar खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने खुश होकर उपहार में एक बैज दिया है।
आगरा के कटरा फुलेल निवास नितिन सिंह को जब ये मौका मिला तो मन खूशी से झूम उठा। ट्रंप की विजिट के दौरान के पलों को साझा करते हुए नितिन ने बताया कि अहमदाबाद की सफल विजिट के बाद ट्रंप आगरा आए थे। उनका मूड बहुत ही अच्छा था। ताजमहल में घुसते ही ट्रंप का पहला सवाल था कि इसको किसने बनाया। इसके बाद पूछा कि ताज को बनानेे वाले कारीगर कहां से आए थे। जब नितिन ने ताज के इतिहास के बारे में जानकारी दी तो इससे वो बहुत ही खुश हुए। सेंट्रल टेंक के भ्रमण के बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ वाटर लेन के किनारे वॉक की। असली कब्रेें देखने के दौरान जब उन्हें पच्चीकारी की जानकारी दी तो जाली के काम से काफी खुश हुए।
ट्रप इससे पहले तक समझ रहे थे कि जितने भी रंगीन पत्थर लगे हैं वो पेंटिंग हैं लेकिन जब उन्हें बताया कि ये सभी पत्थर नगीने हैं, जोकि दुनिया के अलग अलग देशों से मंगवाए गए हैं तो वो काफी प्रभावित हुए। उन्हें ये सुनकर भी बड़ा अजीब लगा कि जिस बादशाह ने इतनी भव्य इमारत बनवाई वो आठ साल कैद में भी रहना पड़ा। ट्रंप सुरक्षा कारणों के कारण यमुना किनारे की ओर नहीं गए। हालाकि वे मस्जिद की तरह गए। मीनार के कोने तक वे गए और वहां से सूर्यास्त भी देखा। इसके बाद उन्होंने वहीं से ताज को निहारा। डूबते हुए सूरज की रोशनी में जब उन्होंने ताज को निहारा तो वे बहुत ही खुश हुए। ताज जो रोशनी पड़ रही थी, इससे वो काफी प्रभावित हुए। उन्होंने मार्बल के बारे में भी जानकारी ली कि ये पत्थर कहां से मंगवाया गया। नितिन ने बताया कि ट्रंप ताज की सफाई के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक थे।
उन्होंने अब तक कितनी बार ताज सफाई हो चुकी है और कैसे होती है जैसी जानकारी भी ली। ताज में लगे ब्लैक मार्बल के बारे में भी सवाल पूछे। डयना बैंच के बारे में भी बताया गया। अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल के भ्रमण के बाद गाइड नितिन सिंह को उपहार भी देकर गए। डोनाल्ड ट्रंप, प्रेसिडेंट ऑफ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका लिखा हुआ स्मृति चिन्ह जब ट्रंप ने नितिन को भेंट किया तो वो पल उनके लिए यादगार बन गया। नितिन का कहना है कि ट्रंप की भेंट को वो जीवनभर संभाल कर रखेंगे।
ट्रंप की बेटी इवांका और उनके पति जेरेड कुश्नर को ताज का भ्रमण टूरिस्ट गाइड कमल गुप्ता ने कराया। उन्होंने बताय कि इंवाका ने कभी सोचा नहीं था कि तस्वीरों से अधिक ताज महल हकीकत में खूबसूरत दिखता है। पति जेरेड कुश्नर के साथ ताज के दीदार को लेकर वे काफी रोमांचित थीं। इवांका जब मेन आर्च से अंदर गईं तो काफी रोमांचित थीं। इंवाका ये देखकर काफी प्रभावित हो रही थीं कि मार्बल के पत्थर से भी इतनी खूबसूरत इमारत बन सकती है। और एक पति अपनी पत्नी के लिए इतनी सुंदर चीज बनवा सकता है। इवांका ने ताज के इतिहास के साथ इसे बनाने वाले कारीगरों के बारे में जानकारी ली। इंवाका मेन प्लेटफार्म से आगे नहीं गईं इसलिए आर्ट वर्क के बारे में ज्यादा नहीं जान सकीं। ताज को देखकर उनका कहना था कि वो जीवन में एक बार ताज का दीदार करना चाहती थीं लेकिन अब देखने के बाद दोबारा आना चाहती हैं। कमल ने बताया कि इंवाका ने कहना था कि सिर्फ 22 साल में इतनी भव्य इमारत कैसे बन सकती है। इसे बनाने में कितने लोगों की मौत हुई। वो इसकी खूबसूरती से अधिक प्रभावित हुईं। उन्होंने फोटो भी खूब खिंचवाईं। इंवाका की पति के साथ बहुत अच्छा रिश्ता था। वो पीएम मोदी का धन्यवाद कर रही थीं। उनकी मेहमाननवाजी से प्रभावित थीं। वो व्हाइट हाउस के इंस्ट्रक्शन के कारण सेंट्रल टेंक से आगे नहीं जा सकीं। उन्हाेंने अंदर के बारे मे जानकारी भी ली।