Friday, September 20, 2024

Health, News, Uttar Pradesh

#Coronavirus आगरा के लिए राहत की खबर, आठ मरीजों में से सात हुए ठीक

आगरा (Agra ) के लिए कोरोना वायरस (Coronavirus)  को लेकर राहत की खबर है। शुक्रवार को आगरा में 21 और लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जांच के ये नमूने कल भेजे गए थे। आगरा में पिछले सात दिन में कोई भी नया केस नहीं आने से राहत की सांस स्वास्थ्य विभाग ने ली है।शहर में अब सिर्फ रेलवे अधिकारी की बेटी कोरोना वायरस (Covid-19) से संक्रमित है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस युवती के बाद से शहर में अब तक कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है।

जूता कारोबारी, उनकी पत्नी, दो बेटों, पुत्र वधू में कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि हुई थी। उनकी मां को भी तेज बुखार था। इस कारण उन्हें भी दिल्ली भेजा गया था उपचार के लिए। बाद में कंपनी के एक कर्मचारी और उसकी पत्नी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस तरह सात मरीज हो गए। ये सभी स्वस्थ हो गए हैं।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के आठ संक्रमित मामलों में से सात की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि ये सभी फिलहाल घर पर ही एकांतवास (क्वारंटाइन) में रहेंगे। उधर, विदेश से लौटी संक्रमित युवती का उपचार चल रहा है। इसकी हालत में सुधार हो रहा है।   कोरोना वायरस की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को जो आठ नमूने लिए थे, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को 21 और नमूने लिए गए। आठ लोगों को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसमें सात लोग एक ही परिवार से हैं, जो संयुक्त अरब अमीरात से लौटे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों और आसपास रहने वाले 1222 लोगों की घर पर ही निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी के मुताबिक एहतियात के तौर पर इनको बाहर से जाने से मना किया गया है। 14 दिनों तक घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

जिला अस्पताल में जुकाम खांसी के मरीजों के लिए अलग से काउंटर बना दिया गया है। यहां 400 से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जनपद में अब तक 421 नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें से आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से सात स्वस्थ हो चुके हैं।
राहत की बात यह भी है कि पिछले सात दिन में एक भी नया मरीज नहीं मिला है। आखिरी पॉजिटिव केस बंगलूरू से आई युवती का है। उसका उपचार चल रहा है। वो पति के साथ विदेश से हनीमून मनाकर मायके आई थी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels