कोरोना वायरस Coronavirus के कहर का सबसे बड़ा केंद्र बन चुके इटली Italy में मरने वालों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। वहां इस जानलेवा महामारी का इलाज कर रहे डॉक्टर Doctors भी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। अभी तक इटली Italy में कुल 51 डॉक्टर 51 doctors इस संक्रमण की चपेट में आकर मारे जा चुके हैं।उधर, स्पेन में भी पिछले 48 घंटे में रिकॉर्ड 1506 मौत के बाद मरने वालों की संख्या 5600 से ज्यादा हो गई है। ईरान में भी इस वायरस का कहर जारी है। वहां मौत के 139 नए मामले दर्ज किए गए हैं और अब कुल मरने वाले 2500 से ज्यादा हो गए हैं।
इटली Italy में मरने वाले सभी डॉक्टर कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे थे और हाल ही में पॉजिटिव पाए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इटली Italy में डॉक्टरों की यूनियन के अध्यक्ष फिलिपो अनेल्ली ने हाल ही में इसी खतरे को देखते हुए डॉक्टरों के लिए और ज्यादा सुरक्षा उपकरण मांगे हैं।शनिवार को इटली Italy में 889 लोगों की मौत के साथ तादाद 10 हजार पार हो गई है। देश में 86,498 संक्रमित हैं, जबकि 10,950 ही ठीक हुए। उधर, स्पेन में 48 घंटे के दौरान 1506 लोगों की मौत की पुष्टि की। अब स्पेन में मृतक 5812 हो गए।
अमेरिका में भी डॉक्टरों और नर्सों को भी अपनी जान की चिंता सताने लगी है। डॉक्टरों और नर्सों ने प्रशासन से ज्यादा संख्या में सुरक्षात्मक उपकरण, कपड़े व अन्य एसेसरीज देने की मांग की है।संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा है कि विश्व भर में उसके स्टाफ के 86 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। प्रवक्ता के मुताबिक, यूरोप में सर्वाधिक सदस्य कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। दुजारिक ने कहा कि अफ्रीका, एशिया, पश्चिम एशिया और अमेरिका में भी यूएन के कर्मचारी इस वायरस की चपेट में आए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण रोकने के लिए यूएन के अधिकतर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।