Saturday, September 21, 2024

Health, News, Uttar Pradesh

#UttarPradesh आगरा हाई रिस्‍क जोन में,एक डाक्टर, पांच जमाती सहित 10 और #Corona+tive ,संख्या हुई 65

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में कोरोना वायरस Coronavirus  का कहर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 15 नए मरीजों में कोरोना वायरस  की पुष्टि हुआ जिसमें से 13 मरीज आगरा Agra के हैं। आगरा के सभी मरीज SNMC अस्पताल में भर्ती हैं। इसी के साथ आगरा में कोरोना पॉजिटिव Corona+tive   मरीजों की संख्या 65 हो गई है जो यूपी के किसी शहर में सबसे ज्यादा है। वहीं, 1-1 मरीज लखनऊ और आज़मगढ़। आज के मरीजों को मिलाकर उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव Corona+tive मरीजों की संख्या 332 पहुंच गई है।

आगरा Agra  में मंगलवार का दिन कोरोना की दृष्टि से अमंगलकारी रहा। केजीएमयू की रिपोर्ट में 10 और नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें शहर के एक वरिष्ठ फिजीशियन और पांच जमाती शामिल हैं। अब संक्रमितों की संख्या 65 पहुंच गई है। इससे प्रशासन की लगातार मुश्क‌िलें बढ़ रहीं हैं। प्रशासन ने जिले के 24 इलाकों को रेड जोन घोषित कर उन्हें सील कर आवाजाही पर रोक लगा दी है।

सोमवार की दोपहर 49 नमूने केजीएमयू भेजे गए थे। इनमें से 38 की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि 11 नमूने लंबित थे। मंगलवार को सुबह आई रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव आए। जबकि एक नमूने की रिपोर्ट आनी शेष है। इनमें तीन महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। इधर, दो हॉस्पिटलों में तीन पॉजिटिव केस के कनेक्शन होने के कारण प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। नामनेर स्थित हॉस्पिटल के संचालक, उनके डॉक्टर पुत्र और दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से ‌उनके संपर्क वाले लोगों की तलाश हो रही है। इस हॉस्पिटल पर सील लगा दी गई है।‌ वहीं भगवान टॉकीज चौराहा स्थित पारस हॉस्पिटल में चार दिन पहले तक भर्ती रहने के बाद महिला के मथुरा के एक हॉस्पिटल में पॉजिटिव होने पर उसके संपर्क वालों के सैंपल लिए गए।उत्‍तर प्रदेश में आगरा की स्थिति अब हाई रिस्‍क जोन में  है।  इतने बड़े पैमाने पर एक साथ नए मामले सामने आने के बाद आगरा की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। निजामुद्दीन से लौटे तब्‍लीगी मरकज के जमातियों ने ताजनगरी के आंकड़े को बढ़ाया, उसके बाद अब स्‍थानीय मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels