लॉकडाउन Lockdown में लखनऊ Lucknow से फरीदाबाद Faridabad जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे Agra Lucknow Expressway पर हुआ।लॉकडाउन Lockdown होने के बावजूद बाइक सवार युवक बिहार से फरीदाबाद जा रहा था। हैरत की बात यह कि बिना रोक-टोक के फिरोजाबाद Firozabad तक पहुंच गया था। लेकिन फरीदाबाद पहुंचने से पहले वो हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद लेकर आई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मूलरूप से बिहार का रहने वाला युवक अपनी बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 54 माइलस्टोन के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होने पर एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मचारी पहुंच गए। सूचना पाकर नसीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।
35 वर्षीय रितिक राज पुत्र दिनेश कुमार मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करता था और यहीं 115ए निहाल सिंह फार्म हाउस के पास अमर नगर में रहता था।