Friday, September 20, 2024

Delhi, News, Religion, Socio-Cultural, World

दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक

  की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के बीच सरकार ने रमानंद सागर की रामायण  (Ramayan)  का दूरदर्शन () पर दोबारा प्रसारण किया। अब इस शो ने विश्व रिकॉर्ड (WORLD RECORD) बना लिया है। राष्ट्रीय चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, ‘रामायण (Ramayan)  के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है।’

https://platform.twitter.com/widgets.js

कोरोना वायरस से देशभर के लोग इस समय अपने घर के अंदर बंद है। टीवी पर किसी भी सीरियल का कोई नया एपिसोड प्रसारित नहीं हो रहा है क्योंकि टीवी धारावाहिक, फिल्मों और वेब सीरिज की शूटिंग 17 मार्च से बंद है। इसके अलावा लंबे समय से लोगों की मांग थी कि रामायण को दोबारा प्रसारित किया जाए। जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन अवधि में रामायण (Ramayan)  को दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया। लोग रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक धारावाहिकों को काफी पसंद कर रहे हैं। रोजाना सोशल मीडिया पर इसके एपिसोड और दृश्यों की चर्चा होती है। रामायण के दोबारा प्रसारण से धारावाहिक के मुख्य किरदार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वे लोगों से मिलने वाले प्यार और प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

जिस दिन रामायण(Ramayan)   के पहले एपिसोड का प्रसारण हुआ था उस दिन इसे 17 मिलियन (एक करोड़, 70 लाख) लोगों ने देखा था। अन्य मशहूर धारावाहिक जैसे बुनियाद, शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती और देख भाई देख भी टीआरपी के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं निजी चैनलों की बात करें तो वे दर्शकों को पुराने धारावाहिकों को दिखा रहे हैं।आपको बता दें रामायण (Ramayan)  का सबसे पहले प्रसारण 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक हुआ था। हर रविवार सुबह 9:30 बजे शो ऑनएयर होता था।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels