उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के संभल, (Sambhal ) जिले के शिव मंदिर (Shiv Temple) में पुजारी (Priest And His Son ) और उसके बेटे की हत्या कर दी गयी। शुक्रवार सुबह मंदिर में दोनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना संभल (Sambhal ) जिले के नखासा थाना इलाके के रसूलपुर सराय गांव की है। पुजारी पिता-पुत्र के शव शिव मंदिर (Shiv Temple) में शुक्रवार को सुबह मिले। दोनों के गले पर निशान मिले हैं। घटना को पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। इसके साथ ही घटना से जुड़े पहलुओं पर छानबीन चल रही है। पुजारी का नाम अमर सिंह उम्र 60 वर्ष है। बेटे का नाम जयवीर उम्र 21 वर्ष है। संभल (Sambhal ) के नखासा थाना इलाके में पुजारी व उसके बेटे का शव मंदिर परिसर(Shiv Temple) में मिलने के बाद पुलिस कह रही है कि पिता टीवी की बीमारी से परेशान था और बेटा मंदबुद्धि था। ऐसे में पिता ने पहले बेटे को गला दबाकर मार दिया और फिर खुद आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस के इस बयान पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वारदात के समय पुजारी का एक शिष्य भी मंदिर परिसर में ही सो रहा था। तो सवाल यह है कि दो लोगों की मौत हो गई तो उसे कुछ क्यों पता नहीं चल पाया।