आगरा( AGRA) में कोरोना का कहर लगातार जान ले रहा है, स्थिति अब चिंताजनक हो गयी है। अब तक 58 संक्रमितों की ( Corona+ve ) मौत हो चुकी है ।आगरा में कोरोना संक्रमण ( COVID+ve) का आंकड़ा अब 1000 पार पहुंच गया है। प्रतिदिन एक -दो संक्रमित की मौत हो रही है ।मरीजों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को जिले में 9 नए संक्रमित भी मिले हैं। इससे अब कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1012 हो गया है।गुरुवार रात आई रिपोर्ट के अनुसार एक और संक्रमित मौत हो गयी है।। अब मृतक संख्या 58 पर आ चुकी है।11 दिनों में 16 संक्रमितों की मौत हुई है। शहर में अब तक मृतकों की संख्या 58 हो गई है। 31 मई को यह आंकड़ा 42 था। जबकि उससे 10 दिन पहले मृतक संख्या 28 थी।
आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार ऊपर बढ़ रहा है।।कोरोना संक्रमण( COVID+ve) का आंकड़ा अब एक हजार पार पहुंच गया है। तीन लोग स्वस्थ होकर घर लौटने से अब तक ठीक होने वाले लोगोंं की संख्या 840 हो चुकी है।गुरुवार तक 15946 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जंगजीत नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक कोरोना पॉजिटिव राजेश दीक्षित की मौत हो गयी है।एत्माद्दौला निवासी बुजर्ग की मौत के बाद मृतक संख्या 58 हो गई।आज बोदला दहतोरा रोड निवासी 18 वर्षीय युवती में ऑपरेशन से पहले संक्रमण( Corona+ve ) की पुष्टि हुई है। वहीं जगनेर रोड निवासी छह साल के बच्चे को सांस की समस्या होने पर जांच कराई, वह पॉजिटिव मिला है। 57 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी, रामबाग निवासी 54 वर्षीय व राजपुर चुंगी निवासी 53 साल के व्यक्ति में भी संक्रमण मिला है। 54 वर्षीय भगवान टाकीज निवासी व्यक्ति पॉजिटिव के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ। वहीं 43 वर्षीय सदर बाजार निवासी व्यक्ति कंटेन्मेंट जोन से बीमार पाया गया।
मई में नई गाइडलाइन आने के बाद संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर शहर में अचानक बढ़ गई थी। 21 मई से 31 जून तक 92 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। कोरोना संक्रमित भी कम मिले। कुल 788 मरीज घर जा चुके थे। स्वस्थ होने की दर 88 फीसदी तक पहुंच गई। औसतन हर दिन 9 से 10 मरीज ठीक हो रहे थे।
फिर एक जून से अनलॉक-1 में ट्रेंड बदला। स्वस्थ होने की दर में गिरावट शुरू हो गई। एक से 10 जून तक सिर्फ 37 संक्रमित ही डिस्चार्ज हुए हैं। स्वस्थ होने की दर पिछले दस दिनों में 88 से घटकर 82 फीसदी रह गई है।
कोरोना के एक्टिव केस बढ़े
10 दिन पहले जहां हर दिन 9 से 10 मरीज ठीक हो रहे थे वह अब औसतन तीन से चार ही रह गए हैं। इन 10 दिनों में संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। एक जून को जब अनलॉक-1 शुरू हुआ था तो आगरा में कोरोना संक्रमित एक्टिव केस 67 थे, जो अब 120 हो गए हैं। इस दौरान 53 एक्टिव केस बढ़े हैं।