
जयपुर ( Jaipur ) के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (International Airport ) पर 14 यात्रियों से लगभग 32 किलो सोना( Gold) जब्त किया गया है। इस सोने की कीमत 15.67 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक बयान के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से शुक्रवार को दो चार्टर उड़ानों से यहां पहुंचे यात्रियों से यह सोना जब्त किया गया है।ये सभी लोग इमरजेंसी लाइट की बैटरी में सोना भरकर लाए थे।
सांगानेर हवाई अड्डे पर तैनात सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान यह सोना ( Gold)जब्त किया। सोने की छड़ों और ईंटों को विशेष रूप से इमरजेंसी लाइट की बैटरी में में छुपाया गया था। अधिकारियों ने रियाद से आए 11 यात्रियों से 22.65 किलो और संयुक्त अरब अमीरात से आए तीन यात्रियों से 9.3 किलो सोना( Gold) जब्त किया।
सोने की कुल कीमत 15.67 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसे सीमा शुल्क कानून के तहत जब्त किया गया और सम्बद्ध यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।जानकारी के अनुसार, पहली फ्लाइट स्पाइसजेट की एजी-9055 यूएई ( UAE )के रस अल खेमाह से जयपुर( Jaipur )पहुंची थी। इस फ्लाइट में तीन तस्करों से 9.30 किलो सोना ( Gold)बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4.60 करोड़ रुपए थी। जिसके बाद देर रात स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-9647 रियाद से जयपुर पहुंची। इसमें 11 यात्रियों से 22.652 किलो सोना पकड़ा गया। इसकी अनुमानित कीमत 11.3 करोड़ रुपए है।
लॉकडाउन (Lockdown) के कारण फिलहाल फ्लाइटों के संचालन पर रोक है। कोरोना के चलते विदेश में फंसे प्रवासी राजस्थानियों को लाने के लिए फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इसे इवेक्युएशन फ्लाइट्स नाम दिया गया है। शुक्रवार देर रात तक कुल 6 इवेक्युएशन फ्लाइट्स जयपुर( Jaipur )पहुंची थीं। इनमें से 2 चार्टर फ्लाइट में कुल 14 लोग सोने ( Gold) की तस्करी करते पाए गए। कस्टम विभाग के कमिश्नर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि शक होने पर सभी लोगों की तलाशी ली गई। इस दौरान इमरजेंसी लाइटों में रखे गए सोने के बिस्किट बरामद किए गए।