Saturday, September 21, 2024

COVID-19, Delhi, Health, INDIA, News, Tamil Nadu, Uttar Pradesh

अब कोरोना की चपेट में देश के गृहमंत्री अमित शाह ,तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित , उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

की चपेट में देश के ) ,  के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ,  के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आ गये है ।इससे पहले उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना के चलते ही मौत हो गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह( )  चाइनीज वायरस ( )    से संक्रमित हो गए हैं। उन्‍होंने रविवार शाम को एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उनकी तबीयत तो ठीक है लेकिन डॉक्‍टर्स के कहने पर गुरुग्राम के मेदान्‍ता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। शाह ने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्‍होंने टेस्‍ट कराया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्‍होंने लोगों से अनुरोध किया जो भी पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आएं हों, वे खुद को आइसोलेट करवा कर अपनी जांच कराएं।

देश में  आउटब्रेक की शुरुआत से ही शाह ( )लगातार मॉनिटरिंग में लगे थे। राजधानी दिल्‍ली की स्थिति को उन्‍होंने पर्सनली मॉनिटर किया। उन्‍होंने दिल्‍ली में कई कोविड केयर सेंटर्स और अस्‍पतालों का दौरा किया था। वह गृह और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति पर अपडेट लेते थे। लॉकडाउन के बाद देश में अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइंस तैयार करवाने मेंभी शाह की अहम भूमिका रही है।

तमिलनाडु के राज्यपाल ( Governor )बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit )  (  पाए गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें घर में ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के   (  अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (   पाए गए हैं। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने खुद को होम में रखने का फैसला किया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना के चलते ही मौत हो गई है।

अब की चपेट में देश के गृहमंत्री अमित शाह , तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित , उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , प्राविधिक शिक्षा मंत्री यूपी कमल रानी वरुण की मौत

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels