उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में अपराधी कानून व्यवस्था को लगातार चुनौती दे रहे हैं। अब बेखौफ बदमाश मेरठ ( Meerut )में एक ज्वैलर्स( Jewelers) की दुकान में घुस गए और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर ज्वैलर्स ( Jewelers) की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद 10 लाख कैश और 5 किलो चांदी लूट ले गए।
बदमाशों ने लूटपाट के दौरान सर्राफा व्यापारी ( Bullion Merchant) के केशियर को भी तमंचे की बट मारी है। जिससे वह घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक मेरठ ( Meerut ) के मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में ज्वेलरी कारोबारी सतीश कुमार भागमल ज्वेलर्स के नाम से से ज्वेलरी शोरूम है। ज्वेलरी शोरूम पर सतीश कुमार के बेटे अमन भी बैठते हैं।
इसी शोरूम पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बजे बाइक पर सवार चार बदमाश ज्वैलर्स ( Jewelers) की दुकान पर पहुंचे और दुकान में लूटपाट कर शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने अमन को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। बताया गया कि दो बदमाश हेलमेट पहने हुए थे और दो बदमाशों ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। बदमाश 10 लाख नगद और पांच किलो चांदी सर्राफ की दुकान से लूटकर ले गए।
वारदात के विरोध में जागृति विहार तत्काल बंद करने का ऐलान किया गया है। आरोपियों के नही पकड़े जाने पर कल से शास्त्रीनगर भी बंद होगा।एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लूट के विरोध में बदमाशों ने वारदात की है या फिर कोई दूसरी वजह है। जिसकी जांच कराई जा रही है।