इस साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे (North East Delhi Riots) में भूमिका के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार देर रात जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को गिरफ्तार (Umar Khalid Arrested) कर लिया हैं। यह गिरफ्तारी गैरकानूनी गतिविधियां (निषेध) कानून यानी Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) के तहत की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिद को 11 घंटे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दिल्ली दंगे के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) की अपराध शाखा ने दो सितंबर को 11 घंटे तक उमर(Umar Khalid ) से पूछताछ की थी। इससे पहले पुलिस ने दंगे से जुड़े एक अन्य मामले में उमर के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (निषेध) कानून (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी दंगे के पीछे कथित साजिश के मामले में उमर से पूछताछ की थी। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया था।
दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में 23 से 26 फरवरी के बीच हुए दंगों के सिलसिले में चार्जशीट दाखिल की है। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 581 जख्मी हुए थे। इनमें से 97 लोग गोली लगने से घायल हुए थे।
उमर खालिद (Umar Khalid ) सबसे पहले 2016 में जेएनयू में हुई कथित देशविरोधी नारेबाजी के मामले में सुर्खियों में आया था इस मामले में भी यह गिरफ्तार किया गया था। वह जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ देशद्रोह मामले के मुख्य आरोपियों में भी शामिल हैं।