Monday, April 21, 2025

Delhi, INDIA, News, Politics

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में युवा मोर्चा की कमान तेजस्वी सूर्या को, किसान मोर्चा की कमान फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर को

 (  )  के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा (   )ने भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक तरह से युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, जैसे पदों पर अधिकतर युवाओं को कमान सौंपी गई हैं। नए बदलाव में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं।

इनके अलावा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए भी अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इन सबके अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं के नाम भी जारी किए हैं। संगठन में हुए बदलाव में कुछ पुराने लोगों को बनाए रखा है और अधिकतर नए युवा चेहरों को जगह दी गई है।
) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं।

फ़तेहपुर सीकरी  सांसद  राजकुमार चाहर
फ़तेहपुर सीकरी  सांसद  राजकुमार चाहर

कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ (Bangalore South) से सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। वहीं तेलंगाना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।  (  के आगरा के   सांसद  राजकुमार चाहर( Rajkumar Chahar )को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

प्रधानमंत्री   ( ) ने  )की नई टीम को एक ट्वीट के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि वे नि:स्वार्थ भाव और समर्पण के साथ भारत के लोगों की सेवा की हमारी पार्टी की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे। गरीबों और हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए वे कड़ी मेहनत कर सकते हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels