Friday, September 20, 2024

Crime, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

#UttarPradeshCrime उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद ,फिरोजाबाद के बाद अब सीतापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या

 (  में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या और दुष्कर्म की वारदातों से थर्रा उठा है। आए दिन हो रही हत्याओं की वारदात से लोगों में खौफ का माहौल है। (  में (   नेता दयाशंकर गुप्ता की गोली मारकर हत्या ,कुछ देर बाद अब (   जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या का मामला सामने आया है।

देर रात अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीतापुर में शुक्रवार की रात बाइक से घर लौट रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

संतोष सिंह के चेहरे पर गोली मारी गई है। घटना से ऐसा लगता है कि उसकी हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। गोली लगने से पूरा चेहरा क्षत विक्षत हो गया है।  सुबह ग्रामीण निकले तो पर घटना की जानकारी हो सकी। क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या की खबर फैलते ही घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। घटनास्थल के आसपास खेत हैं।

मामला  (    जिले के हरगांव ब्लाक की ग्राम पंचायत फत्तेपुर मातिनपुर का है। यहां के निवासी संतोष सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि संतोष शुक्रवार को दिन में 11 बजे किसी काम से पड़ोस के गांव हरदासपुर गए थे। वह बाइक से थे। देर रात तक संतोष वापस नहीं आए तो परिवारजन ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया। रात नौ बजे के करीब संतोष की आखिरी बार परिवारजन से बात हुई। उन्होंने फोन पर बताया कि वह एक-दो घंटे बाद घर लौट आएंगे। देर रात तक वह वापस नहीं आए। इस बीच शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मातिनपुर और हरदासपुर के बीच कच्चे रास्ते पर संतोष का लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels