Saturday, September 21, 2024

Delhi, INDIA, News, PM Narendra Modi, Politics

गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी दी बधाई, बोले- आपका योगदान पूरा देश देख रहा है

देश के     ( ) आज 22 अक्टूबर को 56 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर  (    ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, अमित शाह भारत की प्रगति में जो योगदान दे रहे हैं, उसका पूरा देश गवाह है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

पीएम मोदी (  )ने ट्वीट कर कहा, अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई। हमारा देश उस समर्पण और उत्कृष्टता का गवाह है, जिससे वे भारत की प्रगति में योगदान दे रहे हैं।  )  की मजबूती में उनका योगदान भी स्मरणीय है। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का का आशीर्वाद दे।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ( ) और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज 22 अक्तूबर को जन्मदिन है। इस मौके पर देश के दिग्गज नेता और पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल तक अन्य नेताओं ने उन्हें ट्विटर के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गृह मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने लिखा, अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सीएए व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है। आपके जन्मदिवस पर प्रार्थना है कि ईश्वर आप को दीर्घायु करें, और राष्ट्र और जनहित के प्रति आपके विजन, नेतृत्व, अनुभव, और दूरदर्शिता का लाभ सदैव मिलता रहे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’

मौजूदा दौर में अमित शाह ( ) को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। उनका जन्म 22 अक्तूबर, 1964 को मुंबई में हुआ था। वे गुजरात के हिंदू वैष्णव परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का श्रेय शाह को दिया जाता है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels