देशभर में सभी की निगाहें 11 राज्यों में कराए गए उप-चुनाव के नतीजों पर बनी हुई है।मणिपुर ( Manipur )में पांच सीटों पर कराए गए उप-चुनाव में भाजपा BJP ) ने दो सीटों पर जीत दर्ज कर ली है साथ ही अन्य तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) आगे चल रही है। उधर, कर्नाटक में 2 सीटों पर कराए गए उपचुनाव में भी भाजपा आगे चल रही है। बढ़ते जीत के रुझानों के बीच कर्नाटक में सीएम आवास पर जश्न मनाया जा रहा है।
गुजरात ( Gujarat) की 6 सीटों पर भाजपा आगे बनी हुई है। तो यूपी की 5 सीटों में से एक सीट पर एसपी आगे चल रही है और एक सीट पर निर्दलीय आगे चल रहा है। की झारखंड( Jharkhand )बात करें तो यहां पर 2 सीटों पर कराए गए उपचुनाव में 1 सीट पर भाजपा ( BJP ) तो दूसरी सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। तेलंगाना में भाजपा एक सीट से आगे चल रही है। नागालैंड में एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं ओडिशा ( Odisha ) में भाजपा दोनों सीटों पर आगे चल रही है।
अभी तक जारी हुए नतीजों के मुताबिक,मणिपुर ( Manipur )में पांच विधानसभा सीटों पर कराए गए चुनाव में से एक सीट पर भाजपा की जीत हुई है। अन्य सीटों पर मतगणना जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, भजापा तीन सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
कर्नाटक में 2 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव में भाजापा ( BJP ) आगे चल रही है। सिरा और आर.आर नगर विधानसभा सीट पर यहां पर उपचुनाव कराए गए थे। रुझानों में पार्टी के बढ़ते के बाद मुख्यमंत्री एस येदियुरप्पा ने मंत्री बी श्रीरामुलु, आर अशोका, बसवराज बोम्मई, और भाजपा के अन्य नेताओं ने बेंगलुरु में सीएम निवास पर जश्न मनाया।
मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के रुझानों में भाजपा को 21 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को छह सीटों पर बढ़त मिली हुई है। बसपा एक सीट पर आगे चल रही है।
देश में 3 नवंबर को बिहार विधानसभा की 243 सीटों के साथ राज्य की एक संसदीय सीट वाल्मीकि नगर और 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे। आज यानी 10 नवंबर को सभी विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। इसमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, गुजरात, तेलंगाना सहित कई राज्य शामिल हैं। सभी की निगाहें इस वक्त चुनावी नतीजों पर बनी हुई है। जिन 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। उनमें मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की 8, यूपी की 7, मणिपुर की 5, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा, और नागालैंड की 2-2 सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की 1-1 सीट पर पर उप-चुनाव हुए थे।