Sunday, April 20, 2025

Assembly Polls, Elections, INDIA, News, Politics, States, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी भाजपा का परचम, सात में से छह सीटें भाजपा के नाम, सपा को सिर्फ एक 

 (   में भाजपा ने परचम फहराया है। सात में से छह सीट पर    (  ) और जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रहा है। उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भाजपा के श्रीकांत कटियार विजयी हुए हैं। उन्होंने 71303 मत प्राप्त कर कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 31274 मतों से पराजित किया। भाजपा (  ) विधायक वीरेंंद्र सिंह सिरोही के निधन से खाली हुई बुलंदशहर सीट पर उनकी पत्नी उषा सिरोही ने चुनाव जीता। भाजपा की उषा सिरोही ने बसपा को मोहम्मद युनूस को 20,962 मतों से शिकस्त दी। उषा सिरोही को 86879 और मोहम्मद युनूस को 65917 मत मिले।

देवरिया में भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार 93 मतों से हराया। डॉ. सत्यप्रकाश को  68649 और ब्रह्माशंकर को 48556 मत मिले। पूर्व मंत्री कमलारानी वरुण के निधन से खाली हुई कानपुर नगर की घाटमपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा (  ) के उपेंद्र नाथ पासवान ने कांग्रेस के डॉ. कृपाशंकर को 23,669 मतों से हराया। उपेंद्र नाथ को 60,205 और डॉ. कृपाशंकर को 36,506 मत मिले।
पूर्व मंत्री चेतन चौहान के निधन से खाली हुई अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर उनकी पत्नी एवं भाजपा (  ) उम्मीदवार संगीता चौहान ने चुनाव जीता। संगीता ने सपा को जावेद अब्बास को 14795 मतों से हराया। संगीता को 86171 और जावेद को 71376 मत मिले। फिरोजाबाद की (    (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर ने सपा के महाराज सिंह धनगर को 17,635 मतों से हराया। प्रेमपाल सिंह को 72844, महाराज सिंह को 55209 मत मिले।
जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा बरकरार रखा है। मल्हनी में सपा के लक्की यादव ने निर्दलीय धनंजय सिंह को 4,604 मतों से  हराया। लक्की यादव को 73,384 और धनंजय सिंह को 68780 मत मिले। यहां भाजपा तीसरे स्थान पर रही, भाजपा के मनोज कुमार सिंह को 28803 मत मिले।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels