
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) शहर के पॉश इलाके कमला नगर ( Kamala Nagar ) की कावेरी कुंज कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई डॉक्टर निशा सिंघल ( Dr Nisha Singhal )की शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे टीवी रिचार्ज करने के बहाने से आए युवक ने चाकुओं से गोदकर गला काटकर हत्या हत्या कर दी घर में लूटपाट की।
हत्यारे ने डॉक्टर के बेटी अमिया (8) और बेटे अद्बय (4) को चाकू मारकर घायल कर दिया। हत्या से लोग दहशत में हैं। खासकर डॉक्टर निशा के मासूम बच्चे अदवय और एनिशा, जो घटना के वक्त वहां मौजूद थे। बच्चों ने पुलिस को बताया है कि टीवी रीचार्ज के लिए आए युवक ने मां से कहा था कि वह आज उनकी सारी टेंशन खत्म कर देगा और अगले ही पल उसने चाकू से गला रेत दिया। वे पास के कमरे से यह देख रहे थे।
सनसनीखेज वारदात के बाद उसने सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर को भी तोड़ने की कोशिश की। एक घंटे तक घर को खंगालने के बाद वह साढ़े चार बजे निकला। घर के सामने लगे कैमरे की फुटेज से उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने ट्रांस यमुना नगर स्थित उसके घर दबिश दी, लेकिन मिला नहीं।
डॉ. निशा सिंहल ( Dr Nisha Singhal )का क्लीनिक घर में ही है। पति अजय सिंहल देहली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल में सर्जन हैं। वह हॉस्पिटल में ही थे। घर पर डॉ. निशा और बच्चे थे। तभी मोबाइल और टीवी चार्ज करने वाला युवक शुभम पाठक घर में आया। घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि उसने ड्राइंगरूम में मां की हत्या कर दी। वे दूसरे कमरे में थे। मां की चीख सुनकर आए तो उन्हें भी चाकू मारे, वे गिर पड़े तो वहां से चला गया और फिर पूरे घर को खंगाला।
हत्यारे ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा( Dr Nisha Singhal ) की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक घंटे शाम साढ़े चार बजे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद निशा ने पति को फोन किया। वह आधा घंटा में पहुंचे। इस डेढ़ घंटे में उनका काफी खून बह गया। पति ही उन्हें और बच्चों को रवि हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। बच्चों को भर्ती किया गया है।
डॉ. अजय ने ही पुलिस को फोन किया। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। एडीजी अजय आनंद ने बताया कि चिकित्सक की हत्या करने वाले युवक की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।