राजस्थान ( Rajasthan ) के राजसमंद ( Rajsamand ) से भाजपा विधायक ( BJP MLA ) किरण माहेश्वरी( Kiran Maheshwari ) का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने ट्वीट कर कहा, ‘किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। सांसद, विधायक या राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर से उठाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।’
बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी ( Kiran Maheshwari )के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहन किरण माहेश्वरी जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
साथ ही आगे लिखा कि किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लम्बे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।
29 Oct 1961 को मध्यप्रदेश के रतलाम में जन्मी किरण माहेश्वरी( Kiran Maheshwari ) राजस्थान की एक प्रमुख राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थीं, उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय, केटरिंग कॉलेज, दादर, मुंबई और आईआईसीटी-उदयपुर से अपनी शिक्षा पूरी की।
किरण माहेश्वरी पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में उस समय नजर आई जब उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की गंगाजल यात्रा में भाग लिया। उस सयम वे सिर्फ 24 साल की थीं,1989 में राम जन्मभूमि मुद्दे में माहेश्वरी ने खुद को महिला जागृति के क्षेत्र में कोणार्कोली में स्थापित किया और व्यवस्थित प्रचार की अहम जिम्मेदारी संभाली।
उन्होंने 1992 में अयोध्या कार सेवा और 1993 में दिल्ली रैली से राजनीति में अपनी प्रतिबद्धता दिखायी,उसके बाद वे 1994 में उदयपुर नगर परिषद की सभापति चुनी गई।उसी वर्ष उन्होंने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के उत्थान के लिए महिला सहकारी बैंक की स्थापना की और यह बैंक महिला मुक्ति का अग्रणी संगठन बना।
किरण माहेश्वरी ने 2004 में मेवाड़ में कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास को हराकर उदयपुर-राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता। सांसद के रूप में 4 साल तक सेवा करने के बाद उन्होंने राजसमंद विधानसभा विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया, उसके बाद वे राजसंमद से राजस्थान विधानसभा के लिए चुनी गईं. 2013 में वे फिर से राजसमंद से विधायक चुनी गईं और वसुंधरा राजे सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री बनीं।
Pained by the untimely demise of Kiran Maheshwari Ji. Be it as MP, MLA or Cabinet Minister in the Rajasthan Government, she made numerous efforts to work towards the progress of the state and empower the poor as well as marginalised. Condolences to her family. Om Shanti: PM Modi
— PMO India (@PMOIndia) November 30, 2020