Friday, September 20, 2024

News

 Uttar Pradesh :गाजियाबाद के मुरादनगर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर रहे लोगों के ऊपर छत गिरी ,18 लोगों की मौत

 (   में     ( ) जिले के   श्मशान घाट परिसर  ( Muradnagar Cremation Ground  ) में अंतिम संस्कार शामिल लोगों के ऊपर छत गिर गयी जिसके नीचे करीब 100 लोग दब गए। हादसे में अब तक 18 लोगों के मरने की बात कही जा रही है। जिस शख्स का अंतिम संस्कार चल रहा था, हादसे में उसके एक बेटे की भी मौत हुई है।

जबकि 35 लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दर्दनाक हादसे में 18लोगों की मौत की हो गई है। अब तक एमएमजी अस्पताल में 18 लोगों के शव आ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट  ( Muradnagar Cremation Ground  )में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे करीब 40 लोग दब गए। हादसे का शिकार सभी लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे।

आपको बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग गाजियाबाद  (Ghaziabad )जिले के मुरादनगर दयानंद कॉलोनी निवासी निवासी फल विक्रेता जयराम  की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनकी  अंत्येष्टि ( Cremation  ) में 100  से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन धंस गयी। परिणामस्वरूप दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया। किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला।

चीख पुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में भवन बना था। अधिक  बारिश में मिट्टी बैठने से घटना हुई है। पुलिस मलबे से जीवित व मृत लोगों को निकालने में लगी है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि श्मशान घाट में क्षतिग्रस्त लिंटर का निर्माण गत अक्तूबर में ही पूरा हुआ था। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। मौके पर जमा भीड़ भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है।

उत्तर प्रदेश के  (  ) ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर  ( Muradnagar Cremation Ground  )में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त, मेरठ एवं एडीजी, मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels