उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिले के मुरादनगर श्मशान घाट परिसर ( Muradnagar Cremation Ground ) में अंतिम संस्कार शामिल लोगों के ऊपर छत गिर गयी जिसके नीचे करीब 100 लोग दब गए। हादसे में अब तक 23 लोगों के मरने की बात कही जा रही है। जिस शख्स का अंतिम संस्कार चल रहा था, हादसे में उसके एक बेटे की भी मौत हुई है।
श्मशान हादसे को लेकर शासन की सख्ती के बाद मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने रविवार की रात अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मोदीनगर तहसील में बैठकर स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद दोनों अधिकारियों के निर्देश पर मुरादनगर कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका की ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी व अन्य के खिलाफ गैर इरातदन हत्या, काम में लापरवाही व भ्रष्टाचार आदि के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस में मृतक जयराम के पुत्र दीपक ने तहरीर दी है। इसमें बताया है कि उनके पिता जयराम की शनिवार की रात मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए उनके रिश्तेदार और पास पड़ोस के लिए श्मशान आए थे। जहां श्रद्धांजलि के दौरान बरामदे का लैंटर गिर गया। इसमें 23 से लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि ईओ समेत अन्य अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर श्मशान घाट ( Muradnagar Cremation Ground ) हादसे में 23 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि मुरादनगर स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजन को मेरी शोक संवेदनाएं! मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता के लिए कार्यरत है।
वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुरादनगर हादसे ( Muradnagar Cremation Ground ) पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। यूपी सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
मुरादनगर, गाजियाबाद स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यन्त दुखद है I मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं !
मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों I स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है I— President of India (@rashtrapatibhvn) January 3, 2021
उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2021