Monday, April 21, 2025

INDIA, News, PM Narendra Modi, Politics, World

13 देशों के सर्वे में 55 फीसदी लोगों ने माना पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

 (   को एक अमेरिकी सर्वे में दुनिया का सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य राजनेता माना है। दुनियाभर के राजनेताओं की लोकप्रियता पर नजर रखने वाली कंपनी मॉर्निंग कंसल्टेंट ने अपने सर्वे में कहा है कि 75 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहीं, 20 फीसदी ने उन्हें स्वीकार नहीं किया है। कुल मिलाकर 55 फीसदी लोगों ने माना है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे स्वीकार्य राजनेता हैं। यह सर्वे अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, जापान समेत दुनिया के 13 लोकतांत्रिक देशों में हुआ था।

सर्वे के मुताबिक, दूसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें महज 24 फीसदी लोगों का समर्थन हासिल हुआ है। वहीं,  ( )को उनके कामकाज को लेकर ज्यादातर लोगों ने खारिज किया है और उन्हें कम समर्थन मिला है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (     )ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, यह पीएम मोदी ( PM Modi )के सक्षम नेतृत्व का सुबूत है। यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

पीएम मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में भी देश का बेहतरीन तरीके से नेतृत्व किया है। इस चुनौतीपूर्ण वक्त में सभी वैश्विक नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी नंबर वन चुने गए हैं। इससे पहले बीते साल अप्रैल में स्विट्जरलैंड के पोलिंग संगठन गैलप इंटरनेशनल एसोसिएशन के जारी सर्वे में कहा गया कि भारत की 91 प्रतिशत जनता ने माना कि मोदी सरकार कोरोना महामारी में बहुत अच्छा काम कर रही है।

 ( )ने कहा कि ‘पीएम मोदी ( PM Modi )को मिली ये रैंकिंग हर भारतीय के लिए गर्व का बिषय है। पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनकी साख को दुनिया में पहचान मिली है। अमेरिकी कंपनी ने दुनिया के नेताओं में उनकी लोकप्रियता को सबसे ज्यादा आंका है। यह सचमुच में हर भारतीय के लिए खुशी की बात है।’

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ‘हमारे प्रधानमंत्री एक बार फिर दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। यह चयन कोविड-19 संकट में शानदार मैनेजमेंट समेत कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री के काम को देखते हुए किया गया है। जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ रहा है।’

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels