Friday, September 20, 2024

Crime, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :आगरा में खेत में बकरी घुसने पर दबंगों ने पिता -पुत्र की सरेआम गोली मार हत्या

Agra गांव बासौनी के पुरा शिवलाल गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे किसान भीकम सिंह (48) और बेटे जितेंद्र (22) की उनके घर के बाहर दबंगों ने मामूली बात पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आरोप पड़ोसी  ग्यान सिंह पर है। वह मौके पर तमंचा फेंककर आगरा Agra से लगे बीहड़ में भाग गया है। हत्या की वजह भीकम की बकरी ग्यान के खेत में बकरी में घुस जाने से हुआ विवाद रही। ग्यान के परिजनों ने बकरी को डंडे से पीट दिया था।इस पर ज्ञान सिंह आगबबूला हो गया  इसी पर हुए झगड़े के दौरान गोली मारी गई। घायलों को आगरा ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया।

ग्यान और भीकम सिंह के मकान सटे हुए हैं। ग्यान के घर भीकम की बकरी पहुंची तो उसे इतना पीटा गया कि उसकी एक टांग टूट गई। यह देख आग बबूला हुई भीकम की पत्नी किशन प्यारी शिकायत लेकर पहुंची तो पहले दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ओर से पुरुष भी आ गए।

आगरा Agra के बासौनी थाना प्रभारी दीपचंद्र दीक्षित ने बताया कि भीकम सिंह के भाई प्रयाग सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि ग्यान सिंह, उसके बेटे और रिश्तेदारों ने भीकम और जितेंद्र को उनके घर से खींचकर बाहर निकाला। ग्यान सिंह ने गोली मार दी। दोनों को एक-एक गोली मारी गई। मौके से तमंचा बरामद हो गया है।पिता-पुत्र की हत्या की की जानकारी मिलने पर आगराAgra पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए ।

दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। भीकम पक्ष के लोगों में भारी गुस्सा है। ग्यानी के घर के आस पास ज्यादा फोर्स लगाई गई है। भीकम के घर आ रहे लोगों पर भी पुलिस नजर रख रही है।आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels