Friday, September 20, 2024

Crime, INDIA, Indian Army, Jharkhand, Maharashtra, News, Tamil Nadu

 Maharashtra :नौसैनिक सूरज कुमार दुबे को चेन्नई से किडनैप किया, 10 लाख फिरौती न मिलने पर 1400 किमी दूर पालघर में जिंदा जलाया

Navy official Suraj Kumar Dubey

 Navy official Suraj Kumar Dubey से अगवा किए गए नौसैनिक सूरज कुमार  दुबे   ( Suraj Kumar Dubey ) को किडनैपर्स ने   (  ) के पालघर (जिले में जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसे नौसैनिक ने शनिवार को दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया है कि उन्हें छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पालघर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ किडनैपिंग और मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।

पालघर पुलिस ने बताया कि 27 साल के नेवी सेलर सूरज कुमार  दुबे ( Suraj Kumar Dubey )  )के रांची के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर के पास INS अग्रणी पर थी। 30 जनवरी को वह छुट्टी से लौटे थे। इसी दौरान चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर रात लगभग 9 बजे 3 लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था।

3 दिन तक चेन्नई में रखने के बाद किडनैपर उन्हें 1400 किलोमीटर दूर पालघर ले आए। उनके परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस का मानना है कि पैसा न मिलने पर बदमाश उन्हें बीते शुक्रवार को पालघर के जंगल में ले गए। वहां उनके हाथ-पैर बांध दिए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

जिस वक्त बदमाश सूरज कुमार दुबे ( Suraj Kumar Dubey )को जला रहे थे, एक शख्स की उन पर नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी सूरज को छोड़कर भाग गए। उस शख्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूरज को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां होश आने पर सूरज ने पुलिस को अपने अपहरण के बारे में बताया।

सूरज की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। पालघर पुलिस ने बताया  कि सूरज के परिवार को खबर दे दी गई है। उनके आने के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels