Friday, September 20, 2024

Crime, Delhi, Haryana, INDIA, News, States

Haryana :रोहतक में तीन कोच व दो महिला पहलवान समेत पांच लोगों का हत्यारा सुखविंदर गिरफ्तार

Coach Sukhwinder Arrested

Coach Sukhwinder Arrested ( के Rohtak)में पांच लोगों की जान लेने वाले हत्यारा सुखविंदर सिंह( Sukhvinder Singh) को शनिवार को दिल्ली पुलिस (   ) और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया है।सुखविंदर को दिल्ली के समयपुर बादली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आज ही हरियाणा पुलिस ने सुखविंदर सिंह को मोस्ट वांटेड घोषित किया था। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने आरोपी सुखविंदर की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।

रोहतक(  के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  रोहतक(  Rohtak पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर ( Sukhvinder Singh)का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर ( Sukhvinder Singh)की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels