Monday, April 21, 2025

Gujarat, Health, INDIA, News, States

Gujarat :भाषण के दौरान चक्कर खाकर गिरे गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, तबीयत बिगड़ी

      के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी Vijay Rupani  रविवार को मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश होकर गिर गए। वे निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने वडोदरा के निजामपुरा पहुंचे थे। यहां हुई सभा में मुख्यमंत्री चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

डॉक्टरों ने रूपाणी को स्टेज पर ही फर्स्ट ऐड दिया। इसके बाद वे खुद सीढ़ियों से नीचे उतरे। यह रूपाणी की दिन की तीसरी रैली थी। वह तरसाली और करेलीबाग में चुनावी सभा करने के बाद निजामपुरा पहुंचे थे।

डॉक्टरों के मुताबिक,  मुख्यमंत्री रूपाणी (Vijay Rupani  की हालत ठीक है। ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वे होश खो बैठे थे। इलाज के बाद वह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर सभा का वीडियो शेयर किया गया है। इसके आखिरी हिस्से में रूपाणी को गिरते देखा जा सकता है।

विजय रूपाणी ( Vijay Rupani  इन दिनों राज्य में निकाय चुनाव को लेकर काफी व्यस्त हैं। एक के बाद एक वे कई चुनावी सभाओं में शामिल हो रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, थकान और तनाव अचानक ब्लड प्रेशर कम होने की वजह बन सकता है।

स्थानीय नेताओं ने बताया कि पिछले 2 दिन से रूपाणी की सेहत ठीक नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने शनिवार को जामनगर में सभा की। रविवार को वह वडोदरा पहुंच गए। वडोदरा सहित 6 नगर निगमों में 21 फरवरी को चुनाव होना है। नगरपालिका, जिले और तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को वोटिंग होगी।

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक है। गांधीनगर जाने से पहले वडोदरा एयरपोर्ट पर भी डॉक्टरों ने उनकी जांच की। फिलहाल घबराने वाली कोई बात नहीं है। देर शाम  (    ने भी फोन कर मुख्यमंत्री का हाल लिया। उन्होंने रूपाणी को आराम करने की सलाह दी है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels