Friday, September 20, 2024

Crime, Delhi, INDIA, Karnataka, Law, News, Politics

Toolkit :प्रियंका बोलीं- 21 साल की निहत्थी लड़की दिशा से डरी सरकार, भाजपा ने कहा- कसाब भी तो 21 का था

की साइबर सेल ने  )में 21 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि( को गिरफ्तार किया है। इसका किसान और कांग्रेस नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक निहत्थी लड़की से सरकार डर गई। राहुल गांधी, शशि थरूर और अरविंद केजरीवाल ने भी दिशा की गिरफ्तारी का विरोध किया है।

सांसद पीसी मोहन(  PC Mohan ) ने तंज कसते हुए कहा कि बुरहान वानी भी 21 साल का था। अजमल कसाब भी 21 साल का ही था। उम्र केवल एक संख्या है। इसके अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार कार्यकर्ता को निशाना क्यों बना रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार से पूछा है कि क्या किसानों के समर्थन वाली   ( Toolkit )भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ से ज्यादा खतरनाक है? पुलिस ने दिशा को ,(  ) द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में शेयर की गई टूलकिट ( Toolkit )के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया है। ग्रेटा ने कुछ दिनों पहले अपने ट्वीट के साथ एक टूलकिट शेयर की थी। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था। पुलिस का आरोप है कि दिशा ने ही उसे सर्कुलेट किया था।

दिशा ( Disha Ravi )की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, ‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।

भाजपा सांसद ने दिशा रवि ( Disha Ravi )की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे विपक्षी नेताओं के खिलाफ हमला बोला है। बंगलूरू सेंट्रल से भाजपा सांसद पीसी मोहन ने लिखा है कि बुरहान वानी 21 साल का था। अजमल कसाब 21 साल का था। उम्र केवल एक संख्या है। कोई कानून से ऊपर नहीं है। कानून अपना काम करेगा। अपराध, अपराध होता है।वहीं हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया कि देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और।

नार्थ बंगलूरू   ) के सोलादेवना हल्ली इलाके की रहने वाली व जलवायु कार्यकर्ता दिशा ने माउंट कैमेल कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन स्नातक की डिग्री हासिल की है। इस समय वह गुड माइल्क कंपनी के साथ जुड़ी हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय वह अपने घर में की काम कर रही थी। दिशा रवि के पिता मैसूर में एक एथलेटिक कोच है। मां एक गृहिणी हैं। दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को जानकारी दी थी।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels